Difficult Conversations (Hindi Edition) : Kathin Batchit by Sheila Heen, Douglas Stone and Bruce Patton
Overview
अब नए अध्यायों के साथ
चाहे हमें बुरा प्रदर्शन कर रहे किसी कर्मचारी से निपटना हो, बच्चों की परवरिश या रुपए-पैसे जैसे मसलों पर अपने जीवनसाथी से असहमति जतानी हो, किसी जिद्दी ग्राहक के साथ सौदीबाज़ी करनी हो या फिर किसी को सिर्फ 'न' कहना हो अथवा किसी से 'मुझे माफ करना' या 'मैं तुमसे प्रेम करता हूँ' कहना हो, हर रोज हम ऐसी ही कई कठिन बातचीतों से बचने की कोशिश करते हैं। भले ही हम कितने भी सक्षम हों, कभी-कभी ऐसी बातचीतें हम सभी को करनी पड़ती है, जो हमारी चिंता और हताशा का कारण बन जाती हैं।
यह किताब आपके लिए सचमुच सहायक सिद्ध हो सकती है। पंद्रह सालों की रिसर्च पर आधारित कठिन बातचीत आपको कम तनाव और अधिक सफलता के साथ अपनी सबसे कठिन बातचीतों से निपटने का कदम-दर-कदम रास्ता दिखाती है। इसे पढ़कर आप सीखेंगे किः
- हर कठिन बातचीत की अंतर्निहित संरचना को कैसे समझें।
- जो कहा जा चुका है और जो अब तक अनकहा है, उसका महत्त्व कैसे समझें।
- सामनेवाले को बचाव की मुद्रा में आने के लिए उकसाए बिना कठिन मुद्दे कैसे उठाएँ।
- अपनी और उनकी तीव्र भावनाओं का प्रबंधन कैसे करें
- सामनेवाले की प्रतिक्रिया की परवाह किए बिना अपना संतुलन कैसे बनाकर रखें।
रोजमर्रा की जिंदगी के अनुभवों से लैस, कठिन बातचीत एक ऐसी किताब है, जिसे आप सशक्त और व्यावहारिक परामर्श के लिए बार-बार पढ़ेंगे।
'बात चाहे आपकी बेबीसिटर की हो या फिर आपके सबसे महत्वपूर्ण ग्राहक की, क्या यह किताब कठिन और संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने का प्रभावी रास्ता दिखाने का अपना वादा पूरा करती है? जी हाँ, यह अपना वादा पूरा करती है।' - न्यू यॉर्क टाइम्स
This item is Non-Returnable
Customers Also Bought
Details
- ISBN-13: 9789390607716
- ISBN-10: 939060771X
- Publisher: Wow Publishings
- Publish Date: January 2022
- Dimensions: 8.5 x 5.5 x 0.71 inches
- Shipping Weight: 0.81 pounds
- Page Count: 316
Related Categories
