Overview
About the Book:
हिन्दी चैट उपन्यास "यू एंड मी... द अल्टिमेट ड्रीम ऑफ लव" की भव्य सफलता के बाद इस उपन्यास की अगली कड़ी आपके सामने हाज़िर है
लेखक द्वय मल्लिका मुखर्जी एवं अश्विन मैकवान के निजी जीवन की सत्य घटनाओं पर आधारित यह उपन्यास प्रेम के शाश्वत रूप को न सिर्फ़ गहराई से स्थापित करता है बल्कि सूक्ष्म मानवीय संवेदनाओं का प्रतिनिधित्व भी करता है। इकतालीस साल के लंबे अंतराल के बाद दोनों सोशल मीडिया पर मिलते हैं। दोनों के बीच13500 कि. मी. का फ़ासला है, लेकिन वे एक दूसरे की ताकत बनते हैं और लौटाते हैं एक दूसरे को वो मुस्कुराहटें, वो साल, वो पल, वो दिन-महीने जो अचानक से समय की किसी गलत करवट के कारण मिस प्लेस हो गए थे। आधुनिक युग में जब प्रेम का अर्थ ही बदल गया है तब वे अपने संवादों से आपको प्रेम की ऐसी गलियों में ले जाते हैं, जहाँ आँसुओं से भीगे मन और खोई हुई चेतना है।
' प्रेम सबसे ऊपर है और प्रेम के ऊपर कुछ भी नहीं।' इस उपन्यास का मूल तत्व है।अनकहे प्रेम तथा प्रवासी संवेदनाओं की पारदर्शी अभिव्यक्ति की सच्ची दास्तान है।
This item is Non-Returnable
Customers Also Bought
Details
- ISBN-13: 9789394603431
- ISBN-10: 9394603433
- Publisher: Storymirror Infotech Pvt Ltd
- Publish Date: July 2022
- Dimensions: 8.5 x 5.5 x 0.59 inches
- Shipping Weight: 0.73 pounds
- Page Count: 260
Related Categories
