Mutual Funds (म : ्यूचुअल फंड्स)
Overview
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अंतिम लक्ष्य वित्तीय आजादी हासिल करना है पर यह केवल ज्यादा से ज्यादा धन अर्जित करने से अर्जित नहीं किया जा सकता। यह एक प्रक्रिया है जो जीवन में धनोपार्जन के साथ-साथ रणनीतिक निवेश के रूप में होती है। सभी अपने जीवन के पहले हॉफ में धन बचकर दूसरे हॉफ में अमीर बनना चाहते है पैसों के दूरगामी महत्त्व के आंकलन के लिए निम्नलिखित कारण हैं
1. कितनी राशि निवेश की गई है
2. रिटर्न पर कितने फीसदी ब्याज मिलेगा और
3. कितने समय के लिए निवेश किया गया है।
कहा जाता है कि जितना ज्यादा आप निवेश करेंगे उतना अधिक आपको रिटर्न मिलेगा। दूसरी बात यह कि जितने अधिक समय के लिए निवेश होगा उतना ही अधिक निवेश मिलेगा। हम भले ही रिटर्न को नियंत्रित नहीं कर सकें या बड़ी राशि का निवेश नहीं कर सकें लेकिन हम लंबे समय के लिए छोटी राशि का निवेश तो कर ही सकते हैं। यदि इस राशि को विभिन्न एसेट्स क्लासेज में बांटा जा सके तो निवेश किए गए धन की सिक्योरिटी का बढ़िया रिटर्न हासिल किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड्स आपकी मदद कर सकता है जिससे आप विभिन्न एसेट्स क्लासेज में एक्सपोजर कर सबसे बढ़िया रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
हर किसी के लिए एकमुश्त बड़ी राशि बचाना संभव नहीं होता जबकि नियमित रूप से की जाने वाली छोटी-छोटी बचत दीघांवधि में आपको एक बड़ी संचित राशि प्रदान कर सकती है। यह आपको मिश्रित राशि का लाभ भी देगी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने लंबे समय तक कितनी बचत की है। बस आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा जो इस पुस्तक में विस्तारपूर्वक बताई जा रही है। वित्तीय आजादी पाने के लिए सफलता की राह पर आपका स्वागत है।
This item is Non-Returnable
Customers Also Bought
Details
- ISBN-13: 9788128837838
- ISBN-10: 8128837834
- Publisher: Diamond Pocket Books Pvt Ltd
- Publish Date: February 2022
- Dimensions: 8.5 x 5.5 x 0.32 inches
- Shipping Weight: 0.4 pounds
- Page Count: 138
Related Categories
