Overview
यह पुस्तक आपको बताती है कि वॉरेन ब़फेट अपने जीवन, अपने व्यवसाय और उन लोगों का प्रबंधन कैसे करते हैं, जो पूरी दुनिया में बर्कशायर हैथवे के 2,33,000 कर्मचारियों का प्रबंधन करते हैं। आज बहुत से निवेशक और दिग्गज कंपनियाँ असफल हो रही हैं, लेकिन वर्तमान आर्थिक परिवेश में भी वॉरेन ब़फेट अपने जीवन के सभी पहलुओं में सफल नज़र आते हैं। मैरी ब़फेट और डेविड क्लार्क ने वॉरेन के व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रबंधन के दर्शन पर यह पहली पुस्तक लिखी है, जिसमें वे बताते हैं कि वॉरेन ब़फेट की सफलता का रहस्य क्या है, वे किन नीतियों पर चलते हैं और आप उनका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। लेखकों ने वॉरेन ब़फेट के जीवन और करियर का विश्लेषण करके उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया पर रोशनी डाली है। वे बताते हैं कि वॉरेन किस तरह निर्णय लेते हैं और अपनी एकाग्रता बनाए रखते हैं। वे ब़फेट के नेतृत्व गुणों का अध्ययन करके यह उजागर करते हैं कि उन्होंने अपनी सीखी बातों को जीत के फ़ॉर्मूले में कैसे बदला और न स़िर्फ एक बेजोड़ मैनेजर बने, बल्कि संसार के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक भी बन गए।
This item is Non-Returnable
Customers Also Bought
Details
- ISBN-13: 9789355432162
- ISBN-10: 935543216X
- Publisher: Manjul Publishing House Pvt Ltd
- Publish Date: May 2023
- Dimensions: 7.81 x 5.06 x 0.31 inches
- Shipping Weight: 0.3 pounds
- Page Count: 134
Related Categories
