Overview
यह पुस्तक आपको पाक-कला में पारंगत बनाएगी और आप स्वादिष्ट भोजन से अवश्य ही अपने अतिथि और परिचितों का मन मोह लेंगी। पुस्तक में दी गई सामग्री व तेल-मसालों को अपने स्वादानुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है। यहां प्रस्तुत जानकारी पूरी सावधानी से दी गई है। फिर भी प्रिंटिंग संबंधी त्रुटि के लिए लेखिकाए प्रकाशक अथवा मुद्रक जिम्मेदार नहीं हैं। पुस्तक के बारे में अपने अमूल्य सुझाव व प्रतिक्रियाओं से हमें अवश्य अवगत कराएं ताकि इसमें अपेक्षित सुधार किया जा सके।
स्वादिष्ट भोजन बनाना सबसे बड़ी कला है, लेकिन अगर आप प्रस्तुतिकरण अथवा परोसने या पेश करने के कलात्मक ढंग से अपरिचित हैं तो आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए आपको यही करना है कि आपका डायनिंग रूम साफ-सुथरा हो। मेज पर प्लेटें, कांटे, चम्मच, गिलास के अतिरिक्त कपड़े अथवा टिशु पेपर के रूमाल या तौलिए अवश्य हों, यह तो हुई मेज की सज्जा। इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि आप अपने मेहमान को भोजन सुरुचिपूर्ण तरीके से पेश करें। भोजन को कलात्मक शैली में सजाकर प्रस्तुत करें तो देखने वालों की आंखों में आपके लिए प्रशंसा के भाव आएंगे।
This item is Non-Returnable
Customers Also Bought
Details
- ISBN-13: 9789351652212
- ISBN-10: 9351652211
- Publisher: Diamond Pocket Books Pvt Ltd
- Publish Date: December 2020
- Dimensions: 9.61 x 6.69 x 0.58 inches
- Shipping Weight: 0.98 pounds
- Page Count: 278
Related Categories
